सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ਘਰੇਲੂ ਇਲਾਜ,

ब्रोंकाइटिस फेफड़ों में बड़ी श्वांस नालियों के भीतरी भाग जिसे ब्रोंकाई कहा जाता है, के सूजन की बीमारी है। इस दौरान सूजन के कारण सामान्य से अधिक बलगम बनता है, जिससे फेफड़ों में वायु प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है, इसके कारण फेफड़े क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।


ब्रोंकाइटिस को मैनेज करने के लिए डॉक्टर से उपचार करवाना ज़रूरी होता है। लेकिन इसमें एक बड़ा हाथ सही जीवनशैली का भी होता है। और सही जीवनशैली का एक बड़ा हिस्सा है सही खान-पान। तो इस लेख में बताया गया है कि अगर आपको ब्रोंकाइटिस की है तो आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। आइए जानते हैं ब्रोंकाइटिस के लिए भारतीय डाइट और आहार।

(और पढ़ें - ब्रोंकाइटिस के घरेलू उपाय)

 

ब्रोंकाइटिस में क्या खाना चाहिए

उपरोक्त लक्षणों के अनुसार, आहार में कुछ बदलाव करके उन लक्षणों पर नियंत्रण पाया जा सकता है, आइए जानते हैं कैसे :

1. ऊर्जा से भरपूर भोजन करें

हमारे शरीर को ऊर्जा हमारे भोजन में मौजूद पोषक तत्वों यानी कार्बोहाइड्रेटप्रोटीन एवं फैट से मिलती है और उसी पर हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थ जैसे कि कार्बन डाई ऑक्साइड भी निर्भर करते हैं। जब हम सांस बाहर की ओर छोड़ते है, तब शरीर से कार्बन डाई ऑक्साइड को बाहर निकाल पाते हैं। इस समस्या के दौरान जैसा कि सांस लेने में तकलीफ होती है, बहुत सारी मात्रा में कार्बन डाई ऑक्साइड शरीर में इकट्ठा हो जाती है, जिससे आप काफी थका हुआ एवं कमजोर महसूस करने लगते हैं। ऐसे में बुखार, कमजोरी एवं सांस की तकलीफ के कारण शरीर में ऊर्जा की आवश्यकता काफी बढ़ जाती है एवं ज्यादा ऊर्जा वाले आहार का सेवन करके स्थिति को सुधारा जा सकता है। ऐसे में अपने स्नैक्स के समय घर के बने लड्डू, चिक्की, खीर, पनीर, सैंडविच, कस्टर्ड आदि का सेवन कर सकते हैं।

2. पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें

पूरे दिन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें। इस पानी को आप 6-8 गिलास तक पीने की कोशिश करें। यह फेफड़ों में इकट्ठा हुए म्यूकस को पतला करने एवं निकालने में मदद करता है। कैफीन युक्त पेय पदार्थ शरीर में पानी की मात्रा कम कर देते हैं, उनके सेवन से बचें। इसके लिए कार्बोनेटेड ड्रिंक्स (कोल्ड ड्रिंक्स) जैसे कि चॉकलेट का सेवन ना करें। यह आपकी दवाओं के कार्य को प्रभावित कर सकते हैं।

(और पढ़ें - पानी कैसे पीना चाहिए)

3. ज्यादा प्रोटीन वाले आहार लें

बुखार एवं सांस में तकलीफ के कारण, शरीर में मांसपेशियों की कमी एवं ऊर्जा में भी कमी देखी जाती है। ऐसे में प्रोटीन से भरपूर आहार ऊर्जा की मात्रा को ठीक बनाए रखने एवं मांसपेशियों को दोबारा से बनाने मदद कर सकते हैं। ऐसे में अपने हर आहार में एक प्रोटीन वाली वस्तु अवश्य लें। जैसे कि नाश्ते में अंडा, लंच में दाल, डिनर में पानी एवं स्नैक्स में सूखे मेवे का सेवन कर सकते हैं।

(और पढ़ें - प्रोटीन युक्त भारतीय आहार)

4. एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर हो डाइट

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने के लिए मजबूत बनाते हैं। इस समस्या के दौरान इन्फेक्शन बढ़ने पर, अस्पताल जाने की भी नौबत आ जाती है। इसी कारण से, डाइट में एंटीऑक्सीडेंट का होना आवश्यक है। इसके लिए विटामिन एविटामिन ईओमेगा3 फैटी एसिड एवं जिंक आदि से भरपूर भोजन करें। सभी रंग के फलों एवं सब्जियों का सेवन करें, इसके साथ ही अंडे, वसा युक्त मछली, सूखे मेवे आदि का सेवन कर सकते है।

5. नमक का उपयोग नियंत्रित मात्रा में करें

ज्यादा मात्रा में नमक का उपयोग, शरीर में पानी का संग्रहण बढ़ा देता है (जो कि इस समस्या के दौरान काफी ज्यादा देखी जाती है), जिससे सांस लेने में तकलीफ बढ़ जाती है। कुछ आसान उपायों से आप अपने नमक/सोडियम की मात्रा को नियंत्रित कर सकते हैं, जैसे कि : 

(और पढ़ें - पेट में पानी भरने के कारण)

खाने में ऊपर से नमक की जगह, हर्ब्स जैसे कि ऑरेगैनोकाली मिर्च आदि का सेवन कर सकते हैं

  • खाने में ऊपर से नमक ना लें
  • खाने में अचारपापड़, नमकीन के सेवन से परहेज करें
  • न्यूट्रिशन लेबल पढ़कर ही पैकेट वाली चीजें खरीदें, लो सोडियम का ही उपयोग करें
  • नमक के सब्स्टीट्यूट को लेने से पहले, डॉक्टर से सलाह अवश्य लें

6. खट्टे फलों का उपयोग करें

खट्टे फल विटामिन सी का काफी अच्छा स्रोत होते हैं। ये इम्यूनिटी को बढ़ाने, इन्फेक्शन को खत्म करने का काम करते हैं। 1 से 2 खट्टे फलों (नींबूसंतराचकोतराआंवला आदि) का रोजाना सेवन करें।

(और पढ़ें - रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय)

ब्रोंकाइटिस के लिए भारतीय डाइट चार्ट

ऊपर बताये गए टिप्स के आलावा अगर आप एक नियमित डाइट चार्ट का पालन करते हैं तो ब्रोंकाइटिस को मैनेज करने में सहायते मिलेगी। ऐसा ही एक भारतीय आहार युक्त डाइट चार्ट ब्रोंकाइटिस पेशेंट्स के लिए यहाँ दिया गया है -

  • सुबह खाली पेट - गर्म पानी (1 गिलास) + बादाम (8-10) + अखरोट (4-6)
  • सुबह का नाश्ता - पनीर और मूंग दाल चीला (2) + हरी चटनी (2 चम्मच)
  • मध्य आहार -  सेब (1 छोटा) / हर्बल काढ़ा (1 कप)
  • दोपहर का खाना- चपाती (2) / चावल (1 कटोरी) + कढ़ी (1 कटोरी) + लौकी का कोफ्ता (1 कटोरी)
  • शाम की चाय - हल्दी की चाय (1 कप) + भूने मखाने (1 कटोरी) / उबले अंडे (2)
  • रात का खाना - वेजिटेबल सूप (1 कटोरी) + मिक्स्ड वेज पराठा (2) + पनीर की सब्जी / चिकन करी (1 कटोरी)
  • सोते समय -  हल्दी वाला दूध (1 कप)

(और पढ़ें - लेमन ग्रास चाय के फायदे)

ब्रोंकाइटिस में क्या नहीं खाना चाहिए और परहेज

अगर आपको ब्रोंकाइटिस है तो आपको यह तो पता क्या खाना चाहिए, साथ ही यह भी पता होना चाहिए कि क्या नहीं खाना चाहिए।

यह कुछ चीज़ें हैं जिनसे आपको ब्रोंकाइटिस में परहेज करना चाहिए -

  • कैफीन युक्त पेय पदार्थो का सेवन ना करें, जैसे - कॉफीचाय, सॉफ्ट ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक आदि
  • अपने आहार में चीनी व आसानी से ऊर्जा देने वाले कार्बोहाइड्रेट का कम से कम इस्तेमाल करें एवं प्रोटीन अच्छी मात्रा में लें
  • एक बारे में ज़्यादा न खाएं (छोटे-छोटे आहार लें, लम्बा गैप ना करें)
  • धूम्रपान की आदत इस बीमारी लक्षणों को बिगाड़ सकती है, इसे जल्द से जल्द छोड़ दें (और पढ़ें - सिगरेट छोड़ने के तरीके)
  • अल्कोहल के सेवन से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे म्यूकस और ज्यादा गाढ़ा हो सकता है एवं बीमारी की स्थिति और खराब हो सकती है
  • हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करते रहें, जिससे भूख भी अच्छे से लगे
 

ब्रोंकाइटिस के लिए आयुर्वेदिक डाइट टिप्स

मॉडर्न विज्ञान के आलावा आयुर्वेद में भी ब्रोंकाइटिस जैसे श्वसन रोग से निपटने के लिए कई आहार सम्बंधित सुझाव दिए गए हैं। आप इन्हे अभी आज़माकर देखें, अवश्य लाभ होगा। 

1. अदरक एवं शहद

  • क्यों करें उपयोग - अदरक या सोंठ का सेवन, अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण ब्रोन्कियल ट्यूब की सूजन को कम करने में मदद करता है।
  • कैसे करें उपयोग - 2 इंच के अदरक को कद्दूकस करके गर्म कर लें एवं उसमें 1 चम्मच शहद डालकर गर्मागर्म ही सेवन करें।

(और पढ़ें - शहद और लहसुन के फायदे)

2. हल्दी की चाय 

  • क्यों करें उपयोग - हल्दी को प्राचीन काल से किसी भी संक्रमण के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। आज के समय में यह अपने एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गुणों के लिए जानी जाती है, जो कि ब्रोंकाइटिस के दौरान हुई आंतरिक सूजन को कम करने मदद करती है. यदि इसका सेवन गर्म पेय की भांति करें, तो यह म्यूकस को भी पतला करके निकलने में मदद करती है।
  • कैसे करें उपयोग - 250 एमएल पानी एवं आधा चम्मच हल्दी पाउडर को साथ में उबालें एवं आधा रह जाने पर 1 चम्मच शहद मिलाकर गर्मागर्म चाय की तरह सेवन करें।

3. कच्चा लहसुन

  • क्यों करें उपयोग - लहसुन पुराने समय से दवा की तरह खांसी, जुकाम एवं म्यूकस को पतला करके निकालने के लिए जाना जाता है। कई स्टडीज से इसके एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल एवं एंटीफंगल गुणों के बारे में पता चला है।
  • कैसे करें उपयोग - 1 लहसुन की कली का सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ सेवन करें। इसके अलावा, पूरे दिन चटनी की तरह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

(और पढ़ें - खाली पेट लहसुन खाने के फायदे)

4. गिलोय काढ़ा

  • क्यों करें उपयोग - गिलोय को संस्कृत में अमृता नाम से भी जाना जाता है। यह औषधि, शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने, रक्त को साफ करने एवं इंफेक्शन को कम करने के लिए जानी जाती है।
  • कैसे करें उपयोग - 250 एमएल पानी एवं 1 बड़ा चम्मच गिलोय पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच कूटी हुई काली मिर्च एवं आधे इंच कद्दूकस किए अदरक को उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो छानकर 1 चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

5. हर्बल काढ़ा

  • क्यों करें उपयोग - कुछ मसाले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एवं अपने औषधीय गुणों लिए जाने जाते हैं, जो कि म्यूकस को पतला करने एवं इन्फेक्शन से लड़ने के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।
  • कैसे करें उपयोग - 250 एमएल पानी आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच कूटी काली मिर्च एवं आधे इंच कद्दूकस किए अदरक एवं 7-10 तुलसी पत्तों को उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो फिर छानकर 1 चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

(और पढ़ें - तुलसी के नुकसान)

इनके आलावा यह कुछ अन्य डाइट टिप्स हैं ब्रोंकाइटिस पेशेंट्स के लिए -

  • इस समस्या के दौरान काफी थकान हो जाती है, ऐसे में अपने भोजन एवं अन्य कार्यों के लिए परिवार में किसी की मदद ले सकते है
  • अपने भोजन से पहले थोड़ा आराम कर लें, जिससे थकान ना हो एवं भोजन का पूरा आनंद उठा सकें (और पढ़ें - थकान दूर करने के उपाय)
  • अपनी ज्यादा ऊर्जा वाली डाइट को दिन के समय ही ले लें, जिससे पूरे दिन के लिए ऊर्जा बनी रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्वास्थ्य घरेलू नुस्खे Best Chai Recipe In Hindi: इस तरह बनाएंगे तो हर बार बनेगी परफेक्‍ट चाय, कभी नहीं बिगड़ेगा स्‍वाद, जाने तरीका! Best chai recipe in hindi: If you make this way, then you will make perfect tea every time, the taste will never deteriorate, know the way! By Vnita kasnia Punjab Best chai recipe in hindiBest chai recipe in hindi: भारत में चाय लाइफस्टाइल का ज़रूरी हिस्सा बन चुकी है। सुबह, दोपहर हो या शाम चाय पीने के लिए बस बहाना चाहिए। युवा, बच्‍चे, बजुर्ग हो या महिला सभी को चाय बेहद पसंद है, यहां तक की दिन की शुरूआत में यदि चाय ना मिले या खराब स्‍वाद की चाय मिल जाए तो पूरा दिन खराब हो जाता है। तो आईए जानते है कि कैसे एक बेहतरीन स्‍वाद वाली परफेक्‍ट चाय बनती है। बताते है चाय बनाने का सही तरीका!चाय बनाते वक्त होती हैं ये गलतियांचाय बनाते वक्त कई लोग गलतियां करते हैं, जिससे न सिर्फ चाय का स्वाद बिगड़ता है बल्कि चीज़ें भी वेस्ट होती हैं। जैसे चाय बनाते वक्त पत्ती सबसे पहले डाल देना, इससे चाय ज़्यादा कड़वी हो सकती है या फिर पत्ती कम पड़ सकती है। चाय में पत्ती की मात्रा सही होनी चाहिए। कई लोग चाय की पत्ती सबसे आखिर में डालते हैं और उसे सही तरीके से पकाते नहीं हैं। जिससे भी चाय का स्वाद अच्छा नहीं लगता। चाय को सही तरीके से उबालना ज़रूरी है, जिससे न सिर्फ स्वाद बल्कि चाय की खूशबू भी आती है।चाय बनाने का सही तरीका क्या है?,

स्वास्थ्य घरेलू नुस्खे Best Chai Recipe In Hindi: इस तरह बनाएंगे तो हर बार बनेगी परफेक्‍ट चाय कभी नहीं बिगड़ेगा स्‍वाद जाने तरीका! , Best chai recipe in hindi: If you make this way, then you will make perfect tea every time, the taste will never deteriorate, know the way! By Vnita kasnia Punjab Best chai recipe in hindi: भारत में चाय लाइफस्टाइल का ज़रूरी हिस्सा बन चुकी है। सुबह, दोपहर हो या शाम चाय पीने के लिए बस बहाना चाहिए। युवा, बच्‍चे, बजुर्ग हो या महिला सभी को चाय बेहद पसंद है, यहां तक की दिन की शुरूआत में यदि चाय ना मिले या खराब स्‍वाद की चाय मिल जाए तो पूरा दिन खराब हो जाता है। तो आईए जानते है कि कैसे एक बेहतरीन स्‍वाद वाली परफेक्‍ट चाय बनती है। बताते है चाय बनाने का सही तरीका! चाय बनाते वक्त होती हैं ये गलतियां , , चाय बनाते वक्त कई लोग गलतियां करते हैं, जिससे न सिर्फ चाय का स्वाद बिगड़ता है बल्कि चीज़ें भी वेस्ट होती हैं। जैसे चाय बनाते वक्त पत्ती सबसे पहले डाल देना, इससे चाय ज़्यादा कड़वी हो सकती है या फिर पत्ती कम पड़ सकती है। चाय में पत्ती की मात्रा सही होनी चाहिए। कई लोग च...

स्वास्थ्य घरेलू नुस्खेदाँत दर्द से तुरंत राहत पाने का घरेलू उपचार क्या है? By Vnita kasnia Punjab आमतौर पर कई लोगों दांतों में असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता जिससे उबर पाना बहुत मुश्किल सा लगता है। लेकिन आज हम आपके सामने कुछ ऐसे घरेलू उपचार .लेकर आए हैं जिसे अपनाकर आप अपने दांत के असहनीय दर्द को आसानी से कम कर सकते हैं। मुक्त रूप से दांतों में दर्द की समस्या पर 10 व्यक्तियों से 6 व्यक्ति ने देखने को मिलता है। दांतों में होने वाले दर्द आपकी जिंदगी को भी प्रभावित करते हैं आप चाहकर भी अपने मनचाहे वस्तु को खा नहीं सकते है। ऐसे में आप इस असहनीय दर्द से उबरने के लिए कई प्रकार के पेन किलर दवाओं का उपयोग करते हैं। इसका कारण है कि दांत आपके अन्य कार्यों को भी प्रभावित करता है। तो आइए हम जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपचार जिसे अपनाकर आप अपने दांत के असहनीय दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।हींग: जब भी दांतों की असहनीय दर्द की बात होती है फिर भी का नाम सबसे पहले आता है। दांतों की असहनीय दर्द का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करना भी बेहद आसान होता है।इस्तेमाल करने की विधि: मौसमी के रस में रुई के माध्यम से हींग को मिलाकर दांत में लगाने से दांत के दर्द से तुरंत राहत मिलता है।लौंग : में ढेर सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो दांतो में मौजूद अन्य बैक्टीरिया एवं कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करता है। लौंग अपने दांतों के नीचे रखने से राहत मिलता है। परंतु इसकी दर्द कम करने की प्रक्रिया धीरे होती है, इसलिए आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।प्याज: प्याज दांत के दर्द के लिए एक बेहतरीन उपचार है। जो लोग नियमित रूप से प्याज का सेवन करते हैं उन्हें दांतो के दर्द की समस्या कम होती है। प्याज में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके दांतों में मौजूद कीटाणु को कम कर देते हैं। दांत की दर्द करने की स्थिति में उस स्थान पर कच्ची प्याज को रखता है थोड़ी देर तक चबाने से शीघ्र ही राहत मिलता है।लहसुन: लहसुन का सेवन से दांतों के दर्द में बेहद फायदेमंद होता है लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लहसुन विभिन्न प्रकार के संक्रमण से लड़ने की क्षमता रखता है। दांतों मे दर्द की समस्या होने पर लहसुन की 2 से 3 कली को चबाने से राहत मिलता है। लहसुन में एलीसिन नामक तत्व पाया जाता है जो दांतो के पास जमे जर्म्स, बैक्टीरिया और जीवाणुओं को नष्ट कर देते है।यदि आपको हमारे द्वारा किया गया post यह पसंद आया हो तो आप इसे अवश्य ही upvote करें इसी तरह के और भी उत्तर पाने के लिए आप हमें quora अनुरोध भी कर सकते है।धन्यवाद।चित्र आभार :गूगल What are the home remedies to get instant relief from toothache?By Vnita kasnia PunjUsually, many people have to face unbearable pain in the teeth, which is very difficult to recover from. But today we are in front of youabouab

स्वास्थ्य घरेलू नुस्खे दाँत दर्द से तुरंत राहत पाने का घरेलू उपचार क्या है? By Vnita kasnia Punjab आमतौर पर कई लोगों दांतों में असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता जिससे उबर पाना बहुत मुश्किल सा लगता है। लेकिन आज हम आपके सामने कुछ ऐसे घरेलू उपचार लेकर आए हैं जिसे अपनाकर आप अपने दांत के असहनीय दर्द को आसानी से कम कर सकते हैं। मुक्त रूप से दांतों में दर्द की समस्या पर 10 व्यक्तियों से 6 व्यक्ति ने देखने को मिलता है। दांतों में होने वाले दर्द आपकी जिंदगी को भी प्रभावित करते हैं आप चाहकर भी अपने मनचाहे वस्तु को खा नहीं सकते है। ऐसे में आप इस असहनीय दर्द से उबरने के लिए कई प्रकार के पेन किलर दवाओं का उपयोग करते हैं। इसका कारण है कि दांत आपके अन्य कार्यों को भी प्रभावित करता है। तो आइए हम जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपचार जिसे अपनाकर आप अपने दांत के असहनीय दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। हींग:  जब भी दांतों की असहनीय दर्द की बात होती है फिर भी का नाम सबसे पहले आता है। दांतों की असहनीय दर्द का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करना भी बेहद आसान होता है। इस्तेमाल करने की विधि:  मौसमी...

हृदय रोग का सरल और आसान आयुर्वेदिक इलाज By वनिता कासनियां पंजाब'परिचय आयुर्वेद के अनुसार, हृदय रोग तीन दोषों के असंतुलन के कारण होता है: वात, पित्त और कफ। हृदय रोग के लिए आयुर्वेदिक उपचार आहार परिवर्तन, जीवनशैली में बदलाव और हर्बल सप्लीमेंट के संयोजन का उपयोग करके इस संतुलन को बहाल करने पर केंद्रित है।हृदय रोग क्या है?हृदय रोग एक सामान्य शब्द है जिसका उपयोग हृदय को प्रभावित करने वाली विभिन्न स्थितियों का वर्णन करने के लिए किया जाता है। हृदय रोग को अक्सर हृदय रोग शब्द के साथ परस्पर उपयोग किया जाता है, जो उन स्थितियों को संदर्भित करता है जिनमें संकुचित या अवरुद्ध रक्त वाहिकाएं शामिल होती हैं जो दिल का दौरा, सीने में दर्द या स्ट्रोक का कारण बन सकती हैं।हृदय रोग कई प्रकार के होते हैं, और प्रत्येक के अपने लक्षण और उपचार होते हैं। जीवनशैली में बदलाव से हृदय रोग के कुछ रूपों को रोका जा सकता है, जैसे स्वस्थ आहार खाना, नियमित व्यायाम करना और तंबाकू के सेवन से बचना। हृदय रोग के अन्य रूपों में चिकित्सा उपचार की आवश्यकता होती है।आयुर्वेद भारत की एक प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है जो स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण का उपयोग करती है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों का मानना ​​है कि अच्छा स्वास्थ्य मन, शरीर और आत्मा के संतुलन पर निर्भर करता है।हृदय रोग के इलाज के लिए आयुर्वेद का अपना अनूठा तरीका है। आयुर्वेदिक चिकित्सकों का मानना ​​है कि हृदय रोग शरीर के तीन दोषों: वात, पित्त और कफ में असंतुलन के कारण होता है। ये असंतुलन तनाव, खराब आहार, पर्यावरण में विषाक्त पदार्थों और आनुवंशिकी जैसे कारकों के कारण हो सकते हैं।हृदय रोग के लिए आयुर्वेदिक उपचार शरीर में संतुलन बहाल करने पर केंद्रित है।हृदय रोग का आयुर्वेदिक इलाजहृदय रोग के लिए कई सरल और आसान आयुर्वेदिक उपचार हैं। इनमें से कुछ में शामिल हैं:1. तुलसी: तुलसी एक भारतीय जड़ी बूटी है जिसे हृदय रोग के इलाज में बहुत प्रभावी दिखाया गया है। यह रक्त में कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और एलडीएल के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह परिसंचरण में सुधार और थक्के के गठन को रोकने में भी मदद करता है।2. लहसुन: लहसुन एक और जड़ी बूटी है जो हृदय रोग के इलाज में बहुत प्रभावी है. यह रक्त में कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और एलडीएल के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह परिसंचरण में सुधार और थक्के के गठन को रोकने में भी मदद करता है।3. गुग्गुल: गुग्गुल एक भारतीय जड़ी बूटी है जिसे हृदय रोग के इलाज में बहुत प्रभावी दिखाया गया है। यह रक्त में कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और एलडीएल के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह परिसंचरण में सुधार और थक्के के गठन को रोकने में भी मदद करता है।4. अदरक: अदरक एक और जड़ी बूटी है जो हृदय रोग के इलाज में बहुत प्रभावी है. यह परिसंचरण में सुधार, सूजन को कम करने और थक्कों के गठन को रोकने में मदद करता है।5. हल्दी: हल्दी एक और भारतीय जड़ी बूटी है जिसे हृदय रोग के इलाज में बहुत प्रभावी दिखाया गया है। यह परिसंचरण में सुधार करने में मदद करता हैहृदय रोग के लिए हर्बल उपचारहृदय रोग के लिए कई हर्बल उपचार हैं जिनका उपयोग सदियों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जाता रहा है। इन जड़ी बूटियों का उपयोग हृदय रोग को रोकने और इलाज के लिए किया जा सकता है, और उनमें से कुछ हृदय रोग से होने वाले नुकसान को दूर करने में भी मदद कर सकते हैं।हृदय रोग के लिए आहारजब हृदय स्वास्थ्य की बात आती है, तो आप जो खाते हैं वह उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि आप कितना व्यायाम करते हैं। हृदय रोग के लिए एक स्वस्थ आहार आपके दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। यहाँ हृदय-स्वस्थ आहार खाने के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं:1. खूब फल और सब्जियां खाएं।2. परिष्कृत अनाज पर साबुत अनाज चुनें।3. संतृप्त और ट्रांस वसा सीमित करें।4. दुबले प्रोटीन स्रोतों का सेवन करें।5. सोडियम का सेवन सीमित करें।इन आहार परिवर्तनों को करने से आपके हृदय रोग के जोखिम को कम करने और आपके संपूर्ण हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिल सकती है।हृदय रोग के लिए व्यायामयदि आपको हृदय रोग है, तो व्यायाम आपके दिमाग की आखिरी चीज हो सकती है। लेकिन नियमित शारीरिक गतिविधि आपके दिल के लिए अच्छी होती है। यह आपके दिल को मजबूत बनाता है और इसे बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।व्यायाम आपके रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है। और यह आपके वजन को नियंत्रित करने में आपकी मदद करता है, जो महत्वपूर्ण है क्योंकि अधिक वजन होने से हृदय रोग हो सकता है।धीरे-धीरे शुरू करें और हर हफ्ते आपके द्वारा किए जाने वाले व्यायाम की मात्रा को धीरे-धीरे बढ़ाएं। यदि आप कुछ समय से सक्रिय नहीं हैं, तो व्यायाम कार्यक्रम शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से जाँच करें।निष्कर्षआयुर्वेदिक दवा का उपयोग सदियों से हृदय रोग के इलाज के लिए किया जाता रहा है, और हाल के अध्ययनों से पता चला है कि यह लक्षणों के प्रबंधन और जटिलताओं के जोखिम को कम करने में प्रभावी हो सकता है। यदि आप अपने हृदय रोग के इलाज के लिए एक सरल और आसान तरीका खोज रहे हैं, तो इनमें से कुछ आयुर्वेदिक उपचारों को आजमाने पर विचार करें।

हृदय रोग का सरल और आसान आयुर्वेदिक इलाज By वनिता कासनियां पंजाब ' परिचय आयुर्वेद के अनुसार, हृदय रोग तीन दोषों के असंतुलन के कारण होता है: वात, पित्त और कफ। हृदय रोग के लिए आयुर्वेदिक उपचार आहार परिवर्तन, जीवनशैली में बदलाव और हर्बल सप्लीमेंट के संयोजन का उपयोग करके इस संतुलन को बहाल करने पर केंद्रित है। हृदय रोग क्या है? हृदय रोग एक सामान्य शब्द है जिसका उपयोग हृदय को प्रभावित करने वाली विभिन्न स्थितियों का वर्णन करने के लिए किया जाता है। हृदय रोग को अक्सर हृदय रोग शब्द के साथ परस्पर उपयोग किया जाता है, जो उन स्थितियों को संदर्भित करता है जिनमें संकुचित या अवरुद्ध रक्त वाहिकाएं शामिल होती हैं जो दिल का दौरा, सीने में दर्द या स्ट्रोक का कारण बन सकती हैं। हृदय रोग कई प्रकार के होते हैं, और प्रत्येक के अपने लक्षण और उपचार होते हैं। जीवनशैली में बदलाव से हृदय रोग के कुछ रूपों को रोका जा सकता है, जैसे स्वस्थ आहार खाना, नियमित व्यायाम करना और तंबाकू के सेवन से बचना। हृदय रोग के अन्य रूपों में चिकित्सा उपचार की आवश्यकता होती है। आयुर्वेद भारत की एक प्राचीन चिकित्सा प्रणाली है जो स्वास्थ्...